Group By Clause in SQL: SQL में Group By क्लॉज़ क्या होती है

पोस्ट को शेयर करे!

हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी एक और SQL Language कि फायदेमंद पोस्ट में। इस पोस्ट में Group By Clause in SQL यानि कि SQL में Group By क्लॉज़ क्या होती है और उसके बारे में बोहोत ही आसान तरीके से आपकी सरल भाषा हिन्दी में दर्शाया गया है।

Join Telegram

What is Group By Clause in SQL

Article TypeSQL Language
Article CategoryComputer
Article NameSQL में Group By Clause क्या होती है?
Article LanguageHindi
Official Websiteshubhampal.co.in

Group By Clause क्या होती है

group by clause in sql
SQL में Group By Clause क्या होती है

What is group by clause in sql: Database में group by clause का प्रयोग table के records को उनकी values के आधार पर groups में divide करने के लिए किया जाता है तथा table में create किये गये groups पर विभिन्न प्रकार के operations भी कर सकते हैं।

अर्थात् group by clause का प्रयोग table के विभिन्न groups पर aggregate operations को perform करने के लिए किया जाता है। Database में हम select command के साथ में group by clause का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के aggregate function का प्रयोग कर सकते हैं।

Syntax: Database में Group By Clause का syntax निम्न प्रकार है।

SELECT column_name(s) FROM table_name WHERE Condition GROUP BY column_name;

Example: Database में Group By Clause का प्रयोग निम्न प्रकार से किया जाता है।

SELECT Course FROM tbl_student GROUP BY Course;

और,

SELECT COUNT(*) FROM tbl_student GROUP BY Course;

और,

SELECT Course,COUNT(*) FROM tbl_student GROUP BY Course;

और,

Select Course,COUNT(*) FROM tbl_student GROUP BY Course ORDER BY Course;

और,

SELECT Course,COUNT(*) FROM tbl_student GROUP BY Course ORDER BY COUNT(*);

Group By Clause with Order By Clause: Database में Group By Clause के साथ में Order By Clause का प्रयोग निम्न प्रकार से किया जाता है।

SELECT column_name(s) FROM table_name WHERE Condition GROUP BY column_name ORDER BY column_name ASC/DESC;

अर्थात्

SELECT College FROM tbl_student WHERE Course='Diploma' GROUP BY column_name ORDER BY College;

Group By Clause से सम्बंधित कुछ Points

Database में Group By Clause से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण points को निम्न प्रकार दर्शाया गया है।

1) Database में group by clause का प्रयोग करने पर हम select command के साथ में केवल उसी column को select कर सकते है जिस column का प्रयोग हमने group by clause के साथ में किया है यानि कि group by clause का प्रयोग करने पर हम normally केवल single column को ही select कर सकते हैं।

SELECT College FROM tbl_student GROUP BY College;

2) अगर आप group by clause के साथ में ही एक से अधिक column का प्रयोग करते हैं तो आप select command के साथ में उन सभी column को select कर सकते है जिनको आपने group by clause के साथ में प्रयोग किया जाता है।

SELECT Course,College FROM tbl_student GROUP BY Course,College;

3) अगर आप database में group by clause के साथ में केवल के column का प्रयोग करना चाहते हैं और select command के साथ में एक से अधिक columns को select करना चाहते है तब आप select command के साथ में aggregate functions का प्रयोग करके table के अन्य column को भी आसानी से select करके group by close का भी प्रयोग कर सकते हैं।

SELECT College,COUNT(*),MIN(Marks),SUM(Fees) FROM tbl_student GROUP BY College ORDER BY College ASC;

4) Database में जब select command के साथ में aggregate functions का प्रयोग किया जाता है तब हम select command के साथ में केवल group by clause के साथ में प्रयोग होने वाले column को select कर सकते हैं क्योंके अन्य column को select करने पर वह सभी multiple values return करेंगे। इसलिए अगर हम अन्य columns को भी select करना चाहते हैं तो उन्हें Aggregate function में ही define करके select कर सकते हैं।

SELECT Course FROM tbl_student GROUP BY Course;

या,

SELECT Course,COUNT(College) FROM tbl_student GROUP BY Course;

Group By Clause से सम्बंधित कुछ Queries

Database में Group By Clause से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण Queries को निम्न प्रकार दर्शाया गया है।

1) Select total number of students in each colleges between 1 to 60 Sr. No.

SELECT College,COUNT(*) AS 'Total Students' FROM tbl_student WHERE [Sr. No.] BETWEEN Land 60 GROUP BY College;

2) Select total Number of students of Diploma in each colleges between 10 to 50 Sr. No.

SELECT College,COUNT(*) AS 'Total Students' FROM tbl_student WHERE Course='Diploma' AND [Sr. No.] BETWEEN 10 AND 50 GROUP BY College;

3) Select minimum obtained Marks of Diploma student in each college.

SELECT College,MIN(Marks) FROM tbl_student WHERE Course='Diploma' GROUP BY College ORDER BY College;

4) Select students count on the basis of Urban_Rural groups.

SELECT Urban_Rural,COUNT(*) FROM tbl_student GROUP BY Urban_Rural;

5) Select sum of Marks on the basis of Course.

SELECT Course,SUM(Marks) FROM tbl_student GROUP BY Course;

6) Select records of student who obtained maximum marks.

SELECT * FROM tbl_student WHERE [Obtained Marks] = (SELECT MAX([Obtained Marks]) FROM tbl_student);

7) Select records of students who gained second largest marks.

SELECT MAX([Obtained Marks]) FROM tbl_student WHERE [Obtained Marks] <> (SELECT MAX([Obtained Marks]) FROM tbl_student);

या,

SELECT * FROM tbl_student WHERE [Obtained Marks] = (SELECT MAX([Obtained Marks])-1 FROM tbl_student);

8) Select College groups which colleges available in records more than 1 times.

SELECT College FROM tbl_student GROUP BY College HAVING COUNT(*)>1;

निष्कर्ष – Group By Clause in SQL

दोस्तों मैं उम्मीद करता हूँ कि मैंने इस पोस्ट के माध्यम से आपको Group By Clause in SQL यानि कि SQL में Group By क्लॉज़ क्या होती है और उसके बारे में बताया है उसे आप बोहोत ही आसानी से समझ गए होंगे गए होंगे क्यूंकि मैंने इस पोस्ट के माध्यम से आपको बोहोत ही आसानी से यह समझाने का पूर्णतः प्रयास किया है कि आप कैसे SQL में Group By Clause का प्रयोग कर सकते है।


पोस्ट को पूरा पढने के लिए धन्यवाद ! अगर आपका इस पोस्ट से सम्बन्धित कोई भी प्रश्न है तो आप नीचे कमेंट करके पूंछ सकते है।

यह भी पढ़ें –

Loading

Rate this post
पोस्ट को शेयर करे!

Leave a Comment

error: Content is protected !!